हापुड़।
रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुरादाबाद मंडल में अब ड्रोन तकनीक का सहारा लिया जाएगा। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा ट्रैक, ट्रेनों की आवाजाही और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नजर रखने के लिए ड्रोन का उपयोग शुरू करने की तैयारी की जा रही है। विशेष रूप से पर्व, मेले और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन के जरिए निगरानी बढ़ाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन का मानना है कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी और तेज बनेगी। ड्रोन की मदद से दूर-दराज के रेलवे ट्रैक और संदिग्ध गतिविधियों पर आसानी से नजर रखी जा सकेगी, जिससे किसी भी घटना को समय रहते रोका जा सकेगा।
जानकारी के अनुसार ड्रोन एक बार में लगभग 40 मिनट तक उड़ान भर सकता है और अतिरिक्त बैटरी लगाकर इसकी अवधि बढ़ाई जा सकती है। करीब 5 किलोमीटर के दायरे में काम करने वाला यह ड्रोन 400 मीटर की ऊंचाई से निगरानी करने में सक्षम होगा।
मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि आरपीएफ कर्मियों को ड्रोन संचालन का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि रेलवे संरक्षा और सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।
.jpg)








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin