Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को बूथ सशक्तिकरण का दिया मंत्र, सतपाल सैनी ने बताई संगठन की रणनीति


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत हापुड़ दक्षिण मंडल में द्वितीय दिवस का कार्यक्रम उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला प्रभारी सतपाल सैनी ने किया, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।


अपने संबोधन में सतपाल सैनी ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथ को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशवासियों को जागरूक और प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।


इसके बाद गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र मलिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए समाज के बीच सक्रिय रहना चाहिए, तभी संगठन को मजबूती मिलेगी। 

कार्यक्रम के समापन सत्र में नगर पालिका हापुड़ के पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत और मालती भारती ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठनात्मक कार्यशैली, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण की भावना पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा, जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, मंडल महामंत्री विवेक गर्ग, सोनू गर्ग, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश वर्मा, मंडल मंत्री राजेश सक्सेना, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सुनील सैनी, अमरजीत चौधरी, रतन चाचा, राखी शर्मा, सुमित पर्चा, संजीव चौटाला, हरिओम शर्मा, शशांक गुप्ता, नरेंद्र कोरी, सुयश वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।