Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

श्रमिकों के हित में नई व्यवस्था: हर उद्योग में शिकायत सेल अनिवार्य, वेतन भुगतान पर कड़ी निगरानी


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़ में मजदूरों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए प्रशासन ने नए निर्देश जारी किए हैं। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस से पहले सभी फैक्ट्रियों, कंपनियों और दुकानों को कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं देने और उनकी शिकायतों के समाधान की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिले में काम कर रहे करीब 40 हजार श्रमिकों को एक अप्रैल 2026 से परिवर्तनीय महंगाई भत्ते के साथ वेतन देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही हर औद्योगिक इकाई में शिकायतों के निस्तारण के लिए अलग सेल बनाने और मजदूरी के भुगतान पर नियमित निगरानी रखने की व्यवस्था लागू की जा रही है।

एक मई को मनाए जाने वाले श्रमिक दिवस को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसको लेकर जिलाधिकारी कविता मीना ने पुलिस, श्रम विभाग और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर श्रमिकों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में बताया गया कि जिले में बड़ी संख्या में श्रमिक विभिन्न संस्थानों में कार्यरत हैं। शासन की ओर से न्यूनतम मजदूरी को लेकर नई श्रेणियां तय की गई हैं, जिनके अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में भुगतान की व्यवस्था लागू होगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों की मूलभूत जरूरतों का ध्यान रखा जाए और उनकी शिकायतों का समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए।