HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में कामर्शियल एलपीजी गैस सिलिंडरों की मांग लगातार बढ़ने से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। शादी-विवाह और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बड़ी संख्या में लोग जिला पूर्ति विभाग के दफ्तर पहुंचकर सिलिंडर की मांग कर रहे हैं। रोजाना दर्जनों आवेदन आने से विभाग भी सतर्क हो गया है और आवेदनों की जांच की तैयारी शुरू कर दी गई है।
कलक्ट्रेट स्थित जिला पूर्ति कार्यालय में सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। अधिकारी सभी आवेदनों को दर्ज कर सूची तैयार कर रहे हैं और उसे गैस कंपनियों के सेल्स अधिकारियों के माध्यम से एजेंसियों तक भेजा जा रहा है, ताकि जरूरत के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराए जा सकें।
बताया जा रहा है कि प्रतिदिन करीब 40 या उससे अधिक आवेदन विभाग को मिल रहे हैं, जिनमें प्रत्येक में कई सिलिंडरों की मांग की जा रही है। इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट संचालक भी कामर्शियल सिलिंडरों की मांग कर रहे हैं, जिससे आपूर्ति और वितरण की स्थिति चुनौतीपूर्ण बन गई है।
एक आवेदक ने बताया कि परिवार में विवाह समारोह होने के कारण कई सिलिंडरों की जरूरत है, लेकिन गैस एजेंसी सीमित संख्या में ही सिलिंडर दे रही है, जिससे कार्यक्रम की तैयारियों में परेशानी आ रही है। लोगों का कहना है कि मांग के मुकाबले आपूर्ति कम होने से उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
जिला पूर्ति विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी आवेदनों को संबंधित कंपनियों तक भेजा जा रहा है और वितरण प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई गलत या फर्जी आवेदन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin