HALCHAL INDIA NEWS
गढ़मुक्तेश्वर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन मंगलवार को किया जाएगा, जिसके बाद इस मार्ग पर वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
करीब छह वर्षों से निर्माणाधीन इस एक्सप्रेसवे के शुरू होने से पश्चिमी यूपी से पूर्वांचल की ओर यात्रा काफी सुगम हो जाएगी। इससे न केवल दूरी कम होगी, बल्कि समय की भी बचत होगी। साथ ही, नेशनल हाईवे-9 पर बढ़ते ट्रैफिक का दबाव भी कम होने की उम्मीद है, जिससे जाम की समस्या में राहत मिल सकती है।
इस परियोजना का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हरदोई जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में किया जाएगा। करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे प्रदेश के कई जिलों को जोड़ते हुए एक महत्वपूर्ण कनेक्टिविटी कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के बहादुरगढ़ के पास गांव वहापुर ठेरा में उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है, जो लाइव प्रसारण के जरिए इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनेंगे।
प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। एक्सप्रेसवे के शुरू होने से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin