Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

एल्युमीनियम फैक्ट्री चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना धौलाना पुलिस ने यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित एक एल्युमीनियम फैक्ट्री में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई चार एल्युमीनियम सैक्शन भी बरामद की हैं। 


थाना प्रभारी के अनुसार, फैक्ट्री में चोरी की घटना सामने आने के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर जांच शुरू की गई थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने पूठी तिराहा की ओर जाने वाले मार्ग पर दबिश देते हुए दोनों आरोपियों को सड़क किनारे से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी की गई एल्युमीनियम सैक्शन बरामद हुई। 


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन पुत्र सत्यप्रकाश निवासी गाजियाबाद तथा सोहेब पुत्र कमरुद्दीन निवासी थाना धौलाना, हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में दोनों से चोरी की घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और अन्य संभावित वारदातों को लेकर भी पूछताछ जारी है। 

थाना धौलाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।