Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

वारंटियों के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपी गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने वारंटियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने कुल 16 वारंटों का निस्तारण किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर मारपीट, हमला, गाली-गलौज, चोरी, जान से मारने की धमकी, अवैध गतिविधियों और शांति व्यवस्था भंग करने जैसे विभिन्न मामले दर्ज हैं।

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने कई गांवों और मोहल्लों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार लोगों में अहमदपुर नया गांव, खेड़ा, मदापुर, मीरापुर, गालंद, गढ़ी गालंद, आजमपुर दहपा और सिखेड़ा क्षेत्र के आरोपी शामिल हैं।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।