गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा के पास सोमवार को एक कार हादसे का शिकार हो गई। निर्माणाधीन अंडरपास की सर्विस रोड पर चलते समय अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े पत्थर से जा टकराई।

हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चालक को मामूली चोट आई। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और जाम जैसी स्थिति बन गई।
कार सवार विवेक ने बताया कि वह हापुड़ से अमरोहा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान टोल प्लाजा के पास अचानक टायर फट गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था सामान्य कराई। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है और समय रहते बड़ा हादसा टल गया।

Social Plugin