Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

12 खंभों से बिजली के तार चोरी, आठ नलकूप ठप होने से ग्रामीण परेशान


HALCHAL INDIA NEWS

बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव मतनौरा में चोरों ने बिजली विभाग को बड़ा नुकसान पहुंचाते हुए करीब 12 बिजली खंभों से विद्युत तार चोरी कर लिए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी रोष फैल गया। तार चोरी होने से जंगल में लगे करीब आठ नलकूप बंद हो गए, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर पहुंचे तो उन्हें बिजली के तार गायब मिले। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और घटना की सूचना बिजली विभाग व पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर विभागीय अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की गई।

बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार चोरी की वजह से कई किसानों के नलकूप बंद हो गए हैं, जिससे सिंचाई कार्य प्रभावित हुआ है। विभाग की ओर से मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं ग्रामीणों ने इलाके में गश्त बढ़ाने और तार चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।