हापुड़।
जिले में बृहस्पतिवार से ऑनलाइन स्वगणना अभियान की शुरुआत हो गई। पहले दिन नगर पालिका परिसर में पालिकाध्यक्ष, अधिकारियों, सभासदों और कर्मचारियों ने स्वयं अपना ऑनलाइन जनगणना फॉर्म भरकर अभियान का शुभारंभ किया।
फील्ड ट्रेनर चेतन प्रताप सिंह और जनगणना लिपिक दीपेंद्र भिडानिया ने सबसे पहले पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी के मोबाइल से स्वगणना फॉर्म भरवाया। इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और सभासदों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
पालिकाध्यक्ष पुष्पा देवी और अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने सभी कर्मचारियों और सभासदों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक को फॉर्म भरने में परेशानी आती है तो वह जनगणना हेल्पलाइन नंबर 1855 पर सहायता प्राप्त कर सकता है।
कार्यक्रम के दौरान सभासद नितिन पाराशर, पूनम सिंघल, महेश तोमर, मोनू बजरंग, विकास दयाल, सुशील शास्त्री और डॉ अजय कस्तूरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin