HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
दिल्ली रोड स्थित एसएसवी पीजी कॉलेज में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मुख्य एवं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं के दौरान बृहस्पतिवार को चार अभ्यर्थी नकल करते पकड़े गए। इनमें कुछ छात्र पर्ची जबकि एक छात्र इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल करते मिला। सभी की उत्तर पुस्तिकाएं सील कर विश्वविद्यालय भेज दी गई हैं।
पहली पाली में एनईपी पाठ्यक्रम की परीक्षा में 130 छात्रों का पंजीकरण था, जिनमें 124 उपस्थित और छह अनुपस्थित रहे। मुख्य परीक्षा में चार में से तीन छात्र उपस्थित हुए। वहीं प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा में 408 में से 381 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 27 ने परीक्षा छोड़ दी।
बीए एलएलबी परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़न दस्ते ने दो छात्रों को पर्ची और एक को डिवाइस के जरिए नकल करते पकड़ लिया। दूसरी पाली में बीए एलएलबी परीक्षा में 344 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 329 ने परीक्षा दी, जबकि 15 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में सीसीटीवी निगरानी के दौरान एक और छात्र पर्ची से नकल करते पकड़ा गया।
कॉलेज प्रशासन ने चारों मामलों की रिपोर्ट तैयार कर उत्तर पुस्तिकाएं सील करते हुए विश्वविद्यालय को भेज दी हैं।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. नवीन चंद्र ने कहा कि परीक्षाओं को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए सख्ती बरती जा रही है। आगामी परीक्षाओं में भी नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम जारी रहेंगे।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin