सिंभावली। गन्ना समिति परिसर में आने वाले किसानों को मूलभूत सुविधाओं के अभाव का सामना करना पड़ रहा है। खाद और डीएपी लेने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में किसान यहां पहुंचते हैं, लेकिन परिसर में पेयजल, साफ-सफाई और बैठने जैसी सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं।
गर्मी और उमस के बीच किसानों को लंबी लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। परिसर में लगा वाटर कूलर बंद होने से लोगों को बाहर से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। वहीं पशुओं के लिए बनाई गई पानी की टंकी भी खाली पड़ी है, जिससे किसानों के साथ आने वाले पशुओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।
शौचालयों की हालत खराब होने और परिसर में गंदगी फैले होने से लोगों में नाराजगी है। बैठने की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कई किसानों को जमीन पर बैठकर इंतजार करना पड़ता है।
स्थानीय किसानों का कहना है कि बरसात और गर्मी के मौसम में हालात और ज्यादा मुश्किल हो जाते हैं। किसानों ने समिति परिसर में पेयजल, सफाई, शौचालय और बैठने की बेहतर व्यवस्था कराने की मांग की है।
गन्ना समिति के अधिकारियों का कहना है कि खराब पड़े वाटर कूलर को ठीक कराया जा रहा है और अन्य व्यवस्थाओं में भी सुधार कराया जाएगा।
.jpg)




.jpeg)



.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin