हापुड़।
जिला कांग्रेस कार्यालय, दिल्ली रोड पर गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने 10 मई को होने वाले एससी प्रकोष्ठ जिला कमेटी गठन कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का दावा करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की मजबूती का भरोसा जताया।
एससी-एसटी प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष दीपक मोघे ने बताया कि 10 मई को एससी प्रकोष्ठ की जिला कमेटी का गठन किया जाएगा। कार्यक्रम में एससी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रदीप सरोहा तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मेरठ मंडल प्रभारी डूंगर सिंह नवगठित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम बुलंदशहर रोड स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में अपराह्न 2:30 बजे आयोजित होगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार समाज के हर वर्ग को जोड़ने का काम कर रही है और पार्टी का संगठन अब बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है।
राकेश त्यागी ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याएं लगातार बढ़ी हैं, जिससे आम जनता परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर उनकी आवाज उठाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दलित, पिछड़े, किसान, मजदूर और युवा वर्ग का विश्वास लगातार कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए हर स्तर पर नई जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।
आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और जनता बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीति नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है। पार्टी का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है और इसी सोच के साथ संगठन विस्तार अभियान चलाया जा रहा है।
अरविंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और संगठन की मजबूती ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाएगी। इस दौरान पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, ओबीसी प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष अफजाल आढ़ती, शहर उपाध्यक्ष खुशनूद अली समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin