Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मोबाइल हैक कर युवक के खाते से निकाले 62 हजार रुपये


HALCHAL INDIA NEWS

सिंभावली क्षेत्र में साइबर ठगों ने एक युवक का मोबाइल हैक कर उसके बैंक खाते से करीब 62 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं एक अन्य मामले में सब्जी खरीदने के बाद भुगतान न करने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

औरंगाबाद गांव निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को साइबर ठगों ने उसका मोबाइल हैक कर यूपीआई आईडी बना ली। इसके बाद आरोपितों ने उसके खाते से 62 हजार 459 रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर बैंक संदेश आने के बाद उसे ठगी की जानकारी हुई। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।

वहीं दूसरे मामले में अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के करनपुर गांव निवासी खेम सिंह ने शिकायत दी है कि सिंभावली क्षेत्र के बैठ गांव का एक व्यक्ति उससे करीब चार लाख रुपये की बींस खरीदकर ले गया था। आरोप है कि भुगतान के लिए दिए गए दोनों चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गए।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने रुपये मांगे तो आरोपित गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि दोनों मामलों में शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।