HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में अवैध रूप से क्लीनिक चला रहे झोलाछापों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। गांवों और शहरी क्षेत्रों में बिना पंजीकरण चिकित्सा कार्य कर रहे लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा नियमित अभियान चलाकर ऐसे संचालकों की पहचान की जा रही है और उन्हें चेतावनी दी जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस के बावजूद यदि अवैध क्लीनिक बंद नहीं किए गए तो संबंधित स्थानों को सील करने के साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग अब रोजाना इस अभियान को आगे बढ़ा रहा है, जिससे जिले में अवैध चिकित्सा प्रथाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin