HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
आगामी 9 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश अजय कुमार सिंह प्रथम ने की, जबकि संचालन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/सचिव सौरभ कुमार वर्मा ने किया।
समीक्षा के दौरान जनपद न्यायाधीश ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि प्रशासन से जुड़े अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण लोक अदालत से पहले ही प्री-लिटिगेशन स्तर पर किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल लंबित मामलों का बोझ कम होगा, बल्कि आम लोगों को भी जल्द न्याय मिल सकेगा।
इसके साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर को न्यायालयों द्वारा जारी नोटिसों की शत-प्रतिशत तामीला सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। इस संबंध में थाना प्रभारियों और संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने को कहा गया।
बैठक में जिलाधिकारी कविता मीणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin