पिलखुवा। सड़क हादसों पर रोक लगाने के लिए सोमवार को कोतवाली पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। बस अड्डा क्षेत्र और आसपास के मुख्य मार्गों पर वाहन चालकों की जांच की गई। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चलाने और तीन सवारी बैठाकर सफर करने वालों को रोककर चेतावनी दी गई।
पुलिस टीम ने कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने कहा कि लापरवाही के कारण सड़क हादसे बढ़ रहे हैं, इसलिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
चेकिंग अभियान चौकी प्रभारी और यातायात उप निरीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस ने लोगों से सुरक्षित सफर के लिए हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin