पिलखुवा। खैरपुर-खैराबाद रोड स्थित वर्षों से बंद पड़ी पेपर मिल फैक्टरी परिसर में सोमवार को अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। फैक्टरी के अंदर उगी सूखी झाड़ियों और घास में लगी आग धीरे-धीरे फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों ने परिसर से धुआं उठता देखा तो तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
फैक्टरी के चौकीदार के अनुसार पेपर मिल करीब 27 वर्षों से बंद पड़ी है। लंबे समय से परिसर में सूखी झाड़ियां और घास जमा थी, जिसके कारण आग तेजी से फैलने लगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग केवल झाड़ियों तक सीमित रही और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय पर कार्रवाई होने से आग को फैक्टरी के अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin