HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़ में मौसम इन दिनों लगातार करवट ले रहा है। मई की शुरुआत में भी कभी बारिश तो कभी तेज धूप लोगों को अलग-अलग अनुभव दे रही है। शनिवार और रविवार की रात हुई झमाझम बारिश के बाद सोमवार को दिनभर कड़ी धूप ने लोगों को परेशान किया।
रविवार देर रात करीब 12 बजे अचानक तेज हवाओं और गरज के साथ बारिश शुरू हो गई, जो तड़के करीब चार बजे तक रुक-रुक कर चलती रही। इस दौरान शहर के कई हिस्सों जैसे गढ़ रोड, पक्का बाग और मेरठ रोड पर पानी भर गया, जिससे सुबह लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सुबह होते ही आसमान साफ हो गया और धूप निकल आई। बारिश के बाद कुछ समय तक मौसम सुहावना रहा, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ा, गर्मी का असर बढ़ने लगा। दोपहर में तेज धूप के कारण लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
तापमान में गिरावट जरूर दर्ज की गई। अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार लगभग 13 किलोमीटर प्रति घंटा और नमी 49 प्रतिशत दर्ज की गई।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ेगा। आसमान साफ रहने और तेज धूप के चलते गर्मी का असर फिर से तेज हो सकता है।
.jpg)




.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin