हापुड़।
जिले के धौलाना क्षेत्र निवासी एक समाजसेवी युवक ने अपनी जान को खतरा बताते हुए जिलाधिकारी से सुरक्षा की मांग की है। ग्राम सिवाया निवासी युधिष्ठर राणा (यूधि) पुत्र भगीरथ सिंह ने प्रशासन को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनके सामाजिक कार्यों के चलते कुछ असामाजिक तत्व उन्हें लगातार निशाना बना रहे हैं और पूर्व में उन पर जानलेवा हमले भी हो चुके हैं।
युधिष्ठर राणा ने बताया कि वह सनातन धर्म से जुड़े सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं और समय-समय पर विभिन्न मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहते हैं। उनका कहना है कि इसी कारण कुछ संगठित असामाजिक तत्व उनसे रंजिश रखते हैं और उन्हें जान से मारने की कोशिश कर चुके हैं।
उन्होंने दावा किया कि कुछ संदिग्ध लोगों की गतिविधियां पहले भी नोएडा समेत अन्य क्षेत्रों में सामने आ चुकी हैं, जो उन्हें नुकसान पहुंचाने की फिराक में थे।
युवक ने आशंका जताई है कि भविष्य में मौका मिलते ही उसके साथ किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है। ऐसे में उसने प्रशासन से अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin