हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि आरोपी जबरन घर में घुसे और उसके साथ अभद्रता की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
पीड़िता के अनुसार, घटना 27 अप्रैल की रात की है जब वह अपने घर पर थीं। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आए, गाली-गलौज की और छेड़छाड़ करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
महिला ने अगले दिन पुलिस चौकी पर शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद वह परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचीं, जहां शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले की पुष्टि होने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin