Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

निर्माणाधीन फैक्टरी में चोरी, ट्रांसफार्मर से लाखों का सामान गायब


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा के कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन फैक्टरी में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने फैक्टरी में रखे ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए उसके अंदर का कीमती सामान निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार, रिलायंस रोड स्थित इस फैक्टरी में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया था। सुबह जब मालिक मौके पर पहुंचे तो ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा मिला और उसका तेल फैला हुआ था। जांच करने पर पता चला कि उसके अंदर के जरूरी उपकरण गायब हैं।

इस घटना में करीब साढ़े पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। फैक्टरी मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा किया गया है।