पिलखुवा के मंडी क्षेत्र में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बृहस्पतिवार रातभर बिजली की आवाजाही बनी रही, जिससे उमस भरी गर्मी में लोग चैन की नींद नहीं ले सके। शुक्रवार सुबह लगातार करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया।
बिजली न होने के कारण घरों में लगे पानी के मोटर नहीं चल सके, जिससे कई इलाकों में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और महिलाओं को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों में पानी खत्म होने से लोग जरूरी काम भी ठीक से नहीं कर सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली कटने से गर्मी में हालात और खराब हो रहे हैं। महिलाओं को खाना बनाने और पानी भरने में काफी परेशानी उठानी पड़ी, जबकि कई लोग बिना पानी के ही दैनिक कार्य निपटाने को मजबूर रहे।
बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई थी। फॉल्ट ठीक करने के बाद बिजली सप्लाई को सामान्य कर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि यदि किसी क्षेत्र में अभी भी समस्या है तो वह स्थानीय लाइन फॉल्ट का मामला हो सकता है।
.jpg)
.jpeg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)



Social Plugin