हापुड़।
जनपद की थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी की दो ईको कार और दो अवैध चाकू बरामद किए हैं। दोनों आरोपितों के खिलाफ दिल्ली और हापुड़ समेत विभिन्न स्थानों पर करीब दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
थाना प्रभारी के अनुसार थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने ग्राम दौताई नहर के पास दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। जांच के दौरान उनके कब्जे से चोरी की दो ईको कार बरामद हुईं। तलाशी लेने पर दोनों के पास से अवैध चाकू भी बरामद किए गए।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपने नाम मनोज पुत्र समरजीत निवासी ग्राम रजवापुर थाना संग्रामगढ़ जिला प्रतापगढ़ हाल निवासी जहागीरपुरी दिल्ली तथा लक्ष्मीनारायण पुत्र राजेंद्र बंसल निवासी शहीद सुखदेव नगर अशोक विहार दिल्ली बताए। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी वाहन चोरी की घटनाओं में लंबे समय से सक्रिय थे और दिल्ली समेत कई जिलों में इनके खिलाफ वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट व अन्य आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।
बरामद ईको कारों में एक वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर DL2CBA9713 पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र से चोरी किया गया था, जबकि दूसरी ईको कार नंबर DL8CBD2081 समयपुर बादली दिल्ली क्षेत्र से चोरी होना पाई गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर संबंधित थानों को सूचना दे दी है।
गढ़मुक्तेश्वर थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के अन्य वाहनों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपितों से पूछताछ में कई और वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin