Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

ऑटो चालक से मोबाइल लूटने का आरोप, विरोध करने पर चाकू दिखाकर धमकाया


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मोहल्ला छोटा बाजार निवासी एक ऑटो चालक ने बाइक सवार चार युवकों पर मोबाइल फोन लूटने और चाकू दिखाकर धमकाने का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित जय ने बताया कि वह ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। 14 मई की रात वह आंबेडकर गेट के पास ऑटो खड़ा कर सवारियों का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार चार युवक वहां पहुंचे। पहले युवकों ने बातचीत शुरू की और फिर अचानक उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

जय का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू निकाल लिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी और कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।