हापुड़।
गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजार में फलों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। सेब, अनार, अंगूर और आलूबुखारा समेत कई फलों की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में अच्छी-खासी बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम लोगों का घरेलू बजट प्रभावित हो रहा है।
फल विक्रेताओं के अनुसार मांग बढ़ने और सप्लाई प्रभावित होने के कारण दाम लगातार ऊपर जा रहे हैं। बाजार में पहले 200 रुपये किलो बिकने वाला सेब अब करीब 250 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं अनार और अंगूर के दाम भी बढ़कर लगभग 250 रुपये किलो हो गए हैं। आलूबुखारा 160 रुपये किलो तक बिक रहा है।
इसके अलावा केला, पपीता और अन्य मौसमी फलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। फल विक्रेता आकिब का कहना है कि गर्मियों में फलों की मांग अधिक होने से कीमतों में उछाल आ जाता है। वहीं दुकानदार बंटी ने बताया कि बढ़ती महंगाई का असर सीधे ग्राहकों पर पड़ रहा है।
गृहिणी दीपा त्यागी ने बताया कि पिछले 15 दिनों में फलों के दाम काफी बढ़ गए हैं, जिससे रसोई का बजट बिगड़ रहा है। कॉलोनियों में ठेलों पर फल बेचने वाले विक्रेता भी बाजार से अधिक दाम वसूल रहे हैं।
प्रमुख फलों के बढ़े दाम (प्रति किलो)
| फल | पहले कीमत | वर्तमान कीमत |
|---|---|---|
| सेब | ₹200 | ₹250 |
| अनार | ₹200 | ₹250 |
| अंगूर | ₹200 | ₹250 |
| आलूबुखारा | ₹130 | ₹160 |
| बब्बू गोसा | ₹280 | ₹300 |
| कीवी | ₹50 | ₹60 |
.jpg)
.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin