Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

ऑपरेशन शस्त्र अभियान के तहत हिस्ट्रीशीटर बदमाश अवैध तमंचे समेत गिरफ्तार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कपूरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ऑपरेशन शस्त्र अभियान के अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा बताया जा रहा है।

थाना प्रभारी के अनुसार थाना कपूरपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बजेड़ा बंबा के पास एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। 


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम इरशाद पुत्र इश्तयाक निवासी ग्राम बौड़ा थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ बताया।  पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पर हत्या के प्रयास, लूट की साजिश, आर्म्स एक्ट, गौवध अधिनियम और गुंडा एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। 


पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी का नाम पूर्व में भी कई आपराधिक घटनाओं में सामने आ चुका है। थाना कपूरपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।