हापुड़।
भीषण गर्मी के बीच छात्राओं को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल द्वारा सोमवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज में फ्रिज वाटर कूलर भेंट किया गया। इससे विद्यालय की छात्राओं को अब गर्मी के मौसम में ठंडा एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। क्लब के इस सराहनीय कार्य की विद्यालय प्रशासन और छात्राओं ने जमकर प्रशंसा की।
कार्यक्रम के दौरान क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाना रोटरी क्लब की प्राथमिकता है। बच्चों की सुविधा और शिक्षा से जुड़े प्रयास भविष्य निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर क्लब की ओर से एक अन्य सेवा प्रकल्प के तहत छात्राओं को स्टेशनरी भी वितरित की गई। करीब 300 छात्राओं को चार-चार रजिस्टर और एक पेन सेट प्रदान किया गया। स्टेशनरी पाकर छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष अनुज शर्मा, सचिव अनिल कक्कड़, कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश अरोड़ा, प्रोजेक्ट चेयरमैन सतीश चंद्र अग्रवाल, हरिकिशन अग्रवाल, डॉ. अशोक ग्रोवर, डॉ. विक्रांत बंसल, मनोहर लाल दुआ एडवोकेट, आयुष सिंघल, विपिन सचदेवा, बोधेश शर्मा, रविश शर्मा, पवन गर्ग, शशांक कौशिक, सौरभ अरोड़ा, कपिल अरोड़ा, तरुण अग्रवाल, राजीव जिंदल, नवीन जिंदल, सर्वजीत चावला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विद्यालय की प्रिंसिपल एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने रोटरी क्लब हापुड़ सेंट्रल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य छात्राओं के लिए बेहद प्रेरणादायक हैं और समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin