हापुड़।
सहालग समाप्त होने और बढ़ती गर्मी का असर अब शहर के बाजारों में साफ दिखाई देने लगा है। कपड़ा बाजार में ग्राहकों की संख्या घटने से कारोबार करीब 40 प्रतिशत तक कम हो गया है। हालत यह है कि दुकानदार दिनभर ग्राहकों के इंतजार में बैठे नजर आ रहे हैं।
17 मई से 15 जून तक ज्येष्ठ अधिकमास होने के चलते विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया है। इसके साथ ही तेज गर्मी और लू के कारण लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसका सीधा असर बाजारों की रौनक पर पड़ा है।
चंडी रोड, गोल मार्केट, कोठी गेट और रेलवे रोड समेत शहर के कई प्रमुख बाजार दोपहर के समय सूने दिखाई दे रहे हैं। सुबह और शाम के समय ही कुछ ग्राहक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि दिनभर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहता है।
व्यापारियों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों की तुलना में इन दिनों कपड़ा कारोबार में करीब 40 फीसदी तक गिरावट आई है। साड़ी एंपोरियम के संचालक अंकुर गर्ग ने बताया कि अगले एक महीने तक सहालग नहीं होने और भीषण गर्मी के कारण बाजार में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। फिलहाल लोग गर्मी के अनुसार हल्के और आरामदायक कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं, जिनमें कॉटन, शिफॉन, सिल्क, चिनॉन और रेडीमेड ब्लाउज की मांग अधिक है।
.jpg)






.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin