हापुड़।
जिले में खसरे के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले छह महीनों के दौरान 34 नए बच्चों में खसरे की पुष्टि हुई है। इनमें अधिकांश मामले अप्रैल और मई के दौरान सामने आए, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि कुछ क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जांच में यह भी सामने आया है कि संक्रमित बच्चों में से अधिकांश को खसरा-रूबेला (एमआर) का टीका नहीं लगाया गया था। अब स्वास्थ्य विभाग ऐसे बच्चों की पहचान कर विशेष अभियान चलाकर अतिरिक्त टीकाकरण कराने की तैयारी में जुट गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार खसरा एक अत्यधिक संक्रामक बीमारी है, जो मुख्य रूप से छोटे बच्चों को प्रभावित करती है। समय पर टीकाकरण न होने की स्थिति में संक्रमण तेजी से फैल सकता है। जिले के जिन क्षेत्रों में हाल के महीनों में अधिक मामले मिले हैं, उनमें मिश्रित आबादी वाले इलाके प्रमुख हैं। इन क्षेत्रों में टीकाकरण को लेकर जागरूकता की कमी और कई परिवारों द्वारा बच्चों को नियमित टीके न लगवाने की प्रवृत्ति सामने आई है।
अप्रैल और मई में सबसे ज्यादा मामले
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार जनवरी से जून तक दर्ज हुए 34 मामलों में से 70 प्रतिशत से अधिक केस केवल अप्रैल और मई महीने में सामने आए। यह स्थिति विभाग के लिए चिंता का विषय बन गई है। पिछले वर्ष जिले में खसरे के 51 मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इस वर्ष अभी छह महीने ही बीते हैं और मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के मौसम और कम टीकाकरण कवरेज वाले क्षेत्रों में खसरा तेजी से फैल सकता है। यही कारण है कि विभाग अब प्रभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी और सर्वे अभियान चला रहा है।
टीकाकरण ही सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच
खसरा और रूबेला जैसी बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों को एमआर वैक्सीन दी जाती है। इसकी पहली खुराक 9 से 12 महीने की आयु में तथा दूसरी खुराक 16 से 24 महीने की आयु में लगाई जाती है। दोनों खुराक समय पर लगने से बच्चे में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो जाती है और संक्रमण का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने संक्रमित बच्चों की मेडिकल हिस्ट्री की जांच की तो पाया गया कि अधिकांश बच्चों ने एमआर वैक्सीन की कोई भी खुराक नहीं ली थी। इसी वजह से संक्रमण का खतरा बढ़ गया। अब ऐसे बच्चों को चिह्नित कर विशेष टीकाकरण अभियान के तहत अतिरिक्त डोज दी जाएगी, ताकि बीमारी के प्रसार को रोका जा सके।
हजारों बच्चों को विशेष खुराक देने की तैयारी
स्वास्थ्य विभाग अब उन बच्चों की सूची तैयार कर रहा है जिनकी उम्र 9 महीने से 59 महीने के बीच है और जिन्होंने अब तक टीकाकरण नहीं कराया है। ऐसे बच्चों को आउटब्रेक रिस्पांस इम्यूनाइजेशन (ओआरआई) कार्यक्रम के तहत विशेष खुराक दी जाएगी। इसके लिए आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मचारियों और स्वास्थ्य टीमों को घर-घर सर्वे करने के निर्देश दिए गए हैं।
अधिकारियों का मानना है कि यदि समय रहते टीकाकरण कवरेज नहीं बढ़ाया गया तो आने वाले महीनों में संक्रमण के मामले और बढ़ सकते हैं।
प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर
जिले के कई गांवों और मोहल्लों को स्वास्थ्य विभाग ने संवेदनशील श्रेणी में रखा है। असौड़ा, देहरा, चमरी और मजीदपुरा जैसे क्षेत्रों में खसरे के अधिक मामले सामने आए हैं। वहीं शहर की मोती कॉलोनी में सबसे ज्यादा संक्रमित बच्चे पाए गए हैं। सिकंदरगेट, भंडा पट्टी और पीरबाउद्दीन जैसे इलाकों को भी निगरानी सूची में शामिल किया गया है, जहां स्वास्थ्य टीमें लगातार सर्वे और जागरूकता अभियान चला रही हैं।
डब्ल्यूएचओ का सहयोग बंद होने से बढ़ी चुनौती
स्वास्थ्य विभाग के सामने एक और बड़ी चुनौती सामने आई है। पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की टीम सर्वे और डाटा संग्रहण में सहयोग करती थी, जिससे संभावित मरीजों की पहचान और निगरानी आसान हो जाती थी। अब यह सहयोग उपलब्ध नहीं होने के कारण विभाग को अपने सीमित संसाधनों और कर्मचारियों के सहारे ही पूरा कार्य करना पड़ रहा है। स्टाफ की कमी के चलते सर्वे और निगरानी अभियान प्रभावित हो रहे हैं।
अभिभावकों से की जा रही अपील
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. किशोर आहूजा ने कहा कि जिन बच्चों में खसरे की पुष्टि हुई है, उनमें टीकाकरण नहीं कराया गया था। ऐसे बच्चों और उनके आसपास रहने वाले अन्य बच्चों की पहचान कर टीकाकरण कराया जा रहा है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों के नियमित टीकाकरण को लेकर गंभीर रहें और स्वास्थ्य विभाग के अभियान में सहयोग करें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि खसरा पूरी तरह टीके से रोकी जा सकने वाली बीमारी है। यदि सभी बच्चों को समय पर दोनों खुराकें लग जाएं तो संक्रमण की श्रृंखला को आसानी से तोड़ा जा सकता है। इसलिए अभिभावकों को किसी भी भ्रम या अफवाह में आए बिना बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराना चाहिए।
Measles Threat Rises in Hapur: 34 New Cases Reported in Six Months, Most Infected Children Were Unvaccinated
Hapur:
The increasing number of measles cases in the district has become a matter of concern for the health department. Over the past six months, 34 children have been diagnosed with measles, with the majority of cases reported during April and May. Health officials say the trend indicates that the infection is spreading rapidly in certain areas. Investigations have revealed that most of the affected children had not received the Measles-Rubella (MR) vaccine. In response, the department is preparing a special immunization drive to identify and vaccinate vulnerable children.
According to health authorities, measles is a highly contagious viral disease that primarily affects young children. If children are not vaccinated on time, the risk of infection increases significantly. Areas with mixed populations have reported a higher number of cases, where awareness regarding routine immunization remains low and many families have not ensured complete vaccination for their children.
Majority of Cases Reported in April and May
Health department data shows that more than 70 percent of the 34 cases reported between January and June were recorded during April and May alone. Officials consider this trend alarming, especially since measles cases have continued to rise over the past two years.
Last year, the district reported 51 measles cases, and with half of the current year still remaining, authorities fear the number could increase further if preventive measures are not strengthened.
Medical experts believe that areas with low vaccination coverage are more vulnerable to outbreaks. As a result, health teams have intensified surveillance and awareness campaigns in affected localities.
Vaccination Remains the Best Protection
To protect children from measles and rubella, the government administers the MR vaccine in two doses. The first dose is given between 9 and 12 months of age, while the second dose is administered between 16 and 24 months. Timely vaccination helps build immunity and significantly reduces the risk of infection.
A review of the medical history of infected children revealed that most of them had not received even a single dose of the MR vaccine. Officials say this is one of the key reasons behind the recent rise in cases.
Special Immunization Drive Planned
The health department is now preparing a list of children aged 9 months to 59 months who have either missed vaccination or have not completed their immunization schedule. These children will receive an additional dose under the Outbreak Response Immunization (ORI) program.
ASHA workers, Anganwadi staff, and health teams have been instructed to conduct door-to-door surveys to identify unvaccinated children and ensure they receive protection against the disease.
Officials warn that if vaccination coverage is not improved quickly, the district could witness a larger outbreak in the coming months.
High-Risk Areas Under Close Monitoring
Several villages and urban localities have been placed under special surveillance due to the rising number of cases. Areas such as Asaura, Dehra, Chamri, and Majidpura have reported a significant number of infections. Within the city, Moti Colony has recorded the highest number of measles cases.
Other localities, including Sikandergate, Bhanda Patti, and Peer Bauddin, have also been categorized as sensitive zones where health teams are conducting regular monitoring, surveys, and awareness activities.
Challenges Increase After End of WHO Support
The health department is also facing operational challenges following the discontinuation of support from the World Health Organization (WHO). Previously, WHO personnel assisted in field surveys and data collection, making it easier to track cases and identify vulnerable populations.
With that support no longer available, district health officials are now managing surveillance and data collection with limited manpower and resources. Staff shortages have added to the difficulty of conducting large-scale monitoring and immunization activities.
Parents Urged to Ensure Timely Vaccination
Chief Medical Officer Dr. Kishore Ahuja stated that investigations confirmed that the infected children had not been vaccinated against measles. Health teams are now identifying unvaccinated children and conducting immunization drives in affected areas.
He urged parents to take childhood vaccination seriously and cooperate with health workers to protect their children from preventable diseases.
Health experts emphasize that measles is a vaccine-preventable disease, and timely administration of both doses of the MR vaccine can effectively stop the spread of infection. Parents are advised not to be influenced by misinformation or rumors and should ensure that their children receive all recommended vaccinations on schedule.
.jpg)




.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)


Social Plugin