Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

3.44 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें, हजारों लोगों को मिलेगी राहत


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) क्षेत्र में जर्जर सड़कों की समस्या जल्द दूर होने वाली है। प्राधिकरण की ओर से 3.44 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

                                     

प्राधिकरण के अनुसार प्रीत विहार द्वितीय और ट्रांसपोर्ट नगर के बीच पूर्व निर्मित 45 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण पर 1.34 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं आनंद विहार आवासीय योजना के ब्लॉक-एम की आंतरिक सड़कों के सुधार कार्य पर 1.10 करोड़ रुपये और ब्लॉक-डी की आंतरिक सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।

क्षेत्र की कई सड़कें लंबे समय से जर्जर हालत में हैं, जिससे स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद हजारों लोगों का आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रीय बुनियादी सुविधाओं में सुधार आएगा।

एचपीडीए के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि तीनों परियोजनाओं के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।