HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान 17 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार क्षेत्र के एक गांव का परिवार 15 जून को एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। समारोह के दौरान उनकी नाबालिग बेटी अचानक लापता हो गई। काफी देर तक परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजन हापुड़ देहात थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों ने आरोप लगाया कि सुल्तानपुर निवासी वासिल पुत्र मोहम्मद उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने पुलिस से किशोरी को सकुशल बरामद करने और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और किशोरी की तलाश के लिए विभिन्न माध्यमों से जांच कर रही है।
थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। किशोरी की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)




.jpeg)






.jpeg)
.jpeg)


Social Plugin