HALCHAL INDIA NEWS
धौलाना। थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव कृपानगर (बीधेपुर) में 18 नवंबर की रात बरात पर पथराव होने से दो लोग घायल हो गए। पीड़ित युवक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, पीड़ित अनिल कुमार (गांव कस्तला कास्माबाद) अपने चाचा के बेटे की शादी में आए थे। रात करीब एक बजे कुछ स्थानीय युवकों ने डीजे फिर से बजाने की जिद की। इसी पर बरातियों और गांववालों के बीच विवाद हो गया।
बाद में लकी, पुनीत और मोनी टेंट के पास आकर खाना खा रहे बरातियों पर हमला कर पथराव करने लगे। हमले में रजत (गांव पवसरा, बुलंदशहर) और हनी तोमर (गांव कस्तला कास्माबाद) घायल हो गए। रजत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनका हापुड़ में उपचार जारी है।
सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin