Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

एसआईआर अभियान का अंतिम दिन: बीएलओ शाम 5 बजे तक करेंगे ड्यूटी


HALCHAL INDI A NEWS

हापुड़। 

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के समापन दिवस पर प्रशासन ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया है कि वे गुरुवार को शाम पाँच बजे तक अपने बूथों पर उपस्थित रहें, ताकि नागरिक समय पर अपने फॉर्म जमा कर सकें और आवश्यक सुधार करवा सकें।

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने बुधवार को राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि जिले में एसआईआर का लगभग 99.92 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और शेष कार्य को निर्धारित समय सीमा में समाप्त करना आवश्यक है। प्रशासन का लक्ष्य है कि अंतिम दिन कोई भी आवेदक आवेदन जमा करने से वंचित न रहे।

डीएम ने जानकारी दी कि 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे प्रत्येक बूथ पर बैठक होगी, जिसमें बीएलओ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अद्यतन मतदाता सूची सौंपेंगे। अब तक 77.12 प्रतिशत मतदाताओं का विवरण डिजिटाइज हो चुका है, जबकि 22 प्रतिशत से अधिक प्रविष्टियाँ पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि एसआईआर पूरा होने के बाद जारी होने वाली सूची अंतिम सूची नहीं मानी जाएगी। मतदाता सूची में संशोधन और अद्यतन की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।