Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

दोयमी–आगापुर मार्ग पर बन रहा पुल अप्रैल तक होगा तैयार


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। दोयमी गांव को आगापुर से जोड़ने वाले काली नदी पर निर्माणाधीन पुल का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड के मुताबिक परियोजना लगभग 61 प्रतिशत पूरी हो चुकी है और लक्ष्य है कि अप्रैल तक पुल को आम जनता के लिए खोल दिया जाए। लगभग 7.87 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा यह पुल आसपास के छह गांवों के दस हजार से अधिक लोगों के लिए आवागमन को काफी आसान बनाएगा।

सेतु निगम दोयमी–धनौरा–वझीलपुर होते हुए असरा–मुरादपुर मार्ग पर इस पुल का निर्माण कर रहा है। परियोजना पर 5.31 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है, जबकि विभाग अब तक 2.80 करोड़ रुपये खर्च कर चुका है। लगभग छह महीनों से जारी कार्य की वजह से ग्रामीणों को फिलहाल वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करना पड़ रहा है।

अधिशासी अभियंता रजनेश यादव ने बताया कि निर्माण कार्य निर्धारित गति से चल रहा है और पूरी कोशिश है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर पुल पूरी तरह तैयार कर दिया जाए।