हापुड़।
जिले में सोमवार की सुबह घने कोहरे की चादर छाई रही। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सुबह लोग ठिठुरते नजर आए, दोपहर होते-होते मौसम ने करवट ली। हल्की धूप खिलने से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठिठुरने बढ़ने का अनुमान है।
सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और ठंडी हवाओं का असर भी दिखाई दे रहा है। सोमवार सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई, हालांकि हवा चलने से करीब आठ बजे तक कोहरा छूट गया और हल्की धूप भी खिल उठी।
अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हवा की रफ्तार पांच किलोमीटर प्रति घंटा रही। शाम ढलते ही सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। सर्दी से बचने के लिए लोगों ने जगह-जगह अलाव का सहारा लिया। दिल्ली रोड, मेरठ रोड, तहसील चौपला सहित विभिन्न
स्थानों पर जल रहे अलाव के आसपास लोगों की भीड़ दिखाई दी।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार से हवा की रफ्तार बढ़ने का अनुमान है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होने से ठिठुरन बढ़ेगी।



.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin