Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

धौलाना पुलिस मुठभेड़ मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू


HALCHAL INDIA NEWS

धौलाना। कपूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सपनावत में 10 नवंबर को हुई पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं। अपर जिला मजिस्ट्रेट ने एसडीएम धौलाना को इस जांच का अधिकारी नियुक्त किया है।

मामला 10 नवंबर का है, जब राजवाहे की पुलिया के पास कपूरपुर पुलिस की मुठभेड़ में हसीन पुत्र इकरार, निवासी मनौटा, थाना असमौली, जनपद संभल, की मौत हुई थी। राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के निर्देश के अनुसार, इस तरह की घटनाओं की जांच मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी से कराना अनिवार्य है।

जांच अधिकारी ने अपील की है कि यदि किसी अधिकारी, कर्मचारी या आम नागरिक के पास इस घटना से संबंधित लिखित, मौखिक, ऑडियो या वीडियो साक्ष्य हैं, तो उन्हें उपलब्ध कराएँ।