HALCHAL INDIA NEWS
बाबूगढ़। मोहम्मदपुर आजमपुर के निवासी करन सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके बैंक खाते से 2.14 लाख रुपये बिना अनुमति निकाले गए। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शाखा प्रबंधक और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
करन सिंह के अनुसार उनका और उनकी भाभी का प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में संयुक्त खाता है। खाते में 2.42 लाख रुपये जमा थे और मोबाइल नंबर भी खाते में दर्ज है। 17 मार्च 2025 को उन्हें मोबाइल पर संदेश मिला कि खाते से 2.14 लाख रुपये निकाले गए, जबकि उन्होंने कोई राशि नहीं निकाली थी।
शाखा प्रबंधक राहुल और अन्य कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने शिकायत करने पर धमकी दी और झूठे केस में फंसाने की बात कही। शिकायत के बावजूद बैंक या स्थानीय पुलिस से कोई समाधान नहीं हुआ।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin