Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हाफिजपुर में पत्नी पर दूसरी शादी करने का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया


HALCHAL INDIA NEWS

हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बिना तलाक लिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पत्नी और उनके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित के अनुसार उनकी शादी 1999 में हुई थी और तीन बच्चे हैं। आरोप है कि 2018 से उनकी पत्नी का गांव चितौली निवासी विकास कुमार के साथ अवैध संबंध था। 3 अक्टूबर 2023 को पत्नी ने विकास कुमार से दूसरी शादी कर ली।

विरोध करने पर पत्नी और विकास कुमार ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी भी दी। 29 सितंबर 2025 को पीड़ित ने एसपी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर पत्नी और विकास कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।