Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

गढ़मुक्तेश्वर में युवक पर गोलीबारी, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की


HALCHAL INDIA NEWS

गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव दौताई में गढ़-मेरठ मार्ग पर एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई। पीड़ित की पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक दुष्यंत अपनी परचून की दुकान पर काम कर रहे थे। रविवार की शाम बाइक पर आए दो अज्ञात युवक दुकान पर पहुंचे और सिगरेट मांगने के दौरान गोली चला दी, जो दुष्यंत के बाएं गाल में लगी।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि घायल का उपचार मेरठ मेडिकल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की गहन जांच कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।