Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

हापुड़ में लंपी वायरस रोकने के लिए आज से गोवंश का टीकाकरण शुरू


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में लंपी वायरस से गोवंश की सुरक्षा के लिए बुधवार से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत कुल 48 हजार पशुओं को एलएसडी वैक्सीन दी जाएगी। टीकाकरण 25 दिसंबर तक चलेगा और प्रत्येक दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीमों द्वारा गांव-गांव जाकर पशुओं को वैक्सीन लगाई जाएगी।

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओमवीर सिंह को अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिले को 40 हजार वैक्सीन प्राप्त हो चुकी हैं और पशु चिकित्सालय सदर में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। पशुपालक किसी भी सूचना या समस्या के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी दिनेश कुमार के मोबाइल नंबर 7417315284 या हेल्पलाइन नंबर 1962 पर संपर्क कर सकते हैं।

डॉ. ओपी मिश्रा ने बताया कि सबसे पहले सरकारी गोशालाओं में टीकाकरण होगा, उसके बाद गांवों में अन्य गोवंश को वैक्सीन दी जाएगी।

लंपी वायरस के लक्षणों में तेज बुखार, आंख और नाक से पानी गिरना, पैरों में सूजन, पूरे शरीर में कठोर गांठें, सांस लेने में कठिनाई, वजन में कमी और कमजोरी शामिल हैं। गंभीर मामलों में पशु की मृत्यु भी हो सकती है। गर्भवती पशुओं में गर्भपात और दुधारू गोवंश में दूध उत्पादन में कमी भी देखी जा सकती है।