HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
गढ़ रोड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर टाइफाइड से पीड़ित एक महिला रिपोर्ट लेने पहुंची, तभी अचानक उसका रक्तचाप गिरने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। स्थिति बिगड़ते देख स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने तुरंत उसे उठाकर आपात वार्ड में भर्ती किया, जहाँ एक घंटे की देखभाल के बाद उसकी हालत स्थिर हो सकी।
भीमनगर निवासी सरिता पिछले कई दिनों से बुखार से परेशान थीं और एक दिन पहले उन्होंने सीएचसी में जांच कराई थी। बुधवार को वे अपनी बेटी के साथ रिपोर्ट लेने पहुँचीं। दवा वितरण काउंटर के पास खड़े-खड़े अचानक उनका बीपी तेज़ी से नीचे चला गया और वे बेहोश हो गईं।
स्टाफ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें स्ट्रेचर से आपात कक्ष में पहुँचाया। जांच में उनका लो बीपी 60 से भी कम और हाई बीपी 90 के नीचे दर्ज किया गया। आवश्यक इंजेक्शन और उपचार के बाद धीरे-धीरे उनकी स्थिति सुधरने लगी और लगभग एक घंटे बाद वे सामान्य महसूस करने लगीं।


.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin