HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
जिले में सर्दी का असर लगातार तेज बना हुआ है। मंगलवार की सुबह घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता बेहद कम रही, जिससे सड़कों पर वाहनों की गति प्रभावित हुई। खासकर हाईवे पर चलने वाले चालकों को धीमी रफ्तार में वाहन चलाने को मजबूर होना पड़ा, वहीं आम लोगों को रोजमर्रा की आवाजाही में परेशानी हुई।
पर्वतीय क्षेत्रों में जारी बर्फबारी का प्रभाव मैदानी इलाकों तक महसूस किया जा रहा है। ठंडी हवाओं के चलते गलन और ठिठुरन में इजाफा हुआ है। शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोहरे की चादर छाई रही, जिससे रेल यातायात पर भी असर पड़ा।
दोपहर से पहले हवा की गति बढ़ने के कारण कोहरा धीरे-धीरे कम हुआ और धूप दिखाई दी, लेकिन करीब दस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवा ने दोपहिया वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ा दीं। शाम ढलते ही शीतलहर ने एक बार फिर ठंड का एहसास बढ़ा दिया।
मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार बुधवार को भी सुबह के समय कोहरा छाए रहने और शीतलहर चलने की संभावना है, हालांकि इसके बाद तापमान में करीब दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin