HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
होली के त्योहार के दौरान रोडवेज बसों के लगातार संचालन से यात्रियों को आवागमन में राहत मिली। इस अवधि में बड़ी संख्या में लोगों ने बसों से यात्रा की, जिससे परिवहन निगम को अच्छी आमदनी हुई।
बताया गया है कि 28 फरवरी से 9 मार्च तक रोडवेज कर्मचारियों के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई थी। इस दौरान हापुड़ डिपो की बसों में करीब 1.55 लाख यात्रियों ने सफर किया। इससे परिवहन निगम को लगभग 2.51 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह के अनुसार होली के मौके पर सभी कर्मचारियों के सहयोग से बसों का संचालन लगातार जारी रखा गया। इसके कारण विभिन्न रूटों पर यात्रियों को आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
.jpg)


.jpeg)





.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin