HALCHAL INDIA NEWS
हापुड़।
रेलवे ट्रेनों के निर्धारित समय से देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। बृहस्पतिवार को भी आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनें तय समय से देर से हापुड़ स्टेशन पहुंचीं, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर इंतजार करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस करीब 10 मिनट की देरी से पहुंची। वहीं आनंद विहार से रक्सौल के लिए चलने वाली सद्भावना एक्सप्रेस लगभग 57 मिनट विलंब से आई।
चंडीगढ़ से धनबाद जाने वाली धनबाद स्पेशल ट्रेन करीब नौ घंटे देरी से स्टेशन पहुंची। इसके अलावा सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली विशेष एसी ट्रेन लगभग साढ़े तीन घंटे की देरी से आई। वहीं जैसलमेर से काठगोदाम जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस भी करीब 26 मिनट लेट पहुंची।
ट्रेनों की देरी के कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।
.jpg)


.jpeg)




.jpeg)
.jpeg)

.jpeg)



Social Plugin