हापुड़।
गैस सिलिंडर की बुकिंग में आ रही तकनीकी दिक्कतों के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। सिलिंडर लेने पहुंचे लोगों को करीब तीन से पांच घंटे तक इंतजार करना पड़ा, जिससे एजेंसियों के बाहर अफरातफरी जैसे हालात बन गए।
कई जगहों पर बुकिंग की प्रक्रिया प्रभावित होने के कारण लोगों में नाराजगी भी दिखाई दी। एजेंसियों पर सिलिंडर लेने के लिए धक्का-मुक्की की स्थिति तक बन गई। वहीं कुछ लोग पेट्रोल पंपों पर ड्रम में तेल भरवाते हुए भी नजर आए। बताया जा रहा है कि सर्वर में आई समस्या के चलते बुकिंग प्रभावित हो रही है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच के लिए अधिकारियों की टीम गठित की है और उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।
जिला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा बालियान ने कहा कि जिले में गैस की कमी नहीं है और करीब ढाई महीने का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है, यदि कहीं परेशानी हो तो प्रशासन को जानकारी दें।
.jpg)






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)




Social Plugin