Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

मौसम बदलते ही बढ़े बीपी और मधुमेह के मरीज, डॉक्टरों ने दी सतर्क रहने की सलाह

HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

जिले में मौसम के उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ने लगा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बीते एक सप्ताह में ब्लड प्रेशर और मधुमेह से जुड़े करीब 760 नए मरीज सामने आए हैं, जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है। इनमें लगभग 30 प्रतिशत मरीज ऐसे हैं जो बॉर्डर लाइन श्रेणी में हैं, इसलिए उन्हें विशेष रूप से काउंसलिंग भी दी जा रही है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. कपिल त्यागी ने बताया कि मौसम में बदलाव होने पर शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कुछ कमजोर हो जाती है। ऐसे समय में लोगों को मांसपेशियों में दर्द, थकान और कमजोरी जैसी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं। इस दौरान रक्तचाप में उतार-चढ़ाव की समस्या भी ज्यादा देखने को मिल रही है।

उन्होंने बताया कि असंतुलित खानपान और अनियमित दिनचर्या भी इन बीमारियों के बढ़ने का एक कारण बन रही है। 

डॉक्टरों का कहना है कि यदि लोग शुरुआती लक्षणों को समय रहते पहचान लें और अपनी जीवनशैली में सुधार करें तो इन बीमारियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को नियमित जांच और सावधानी बरतने की सलाह दी है।