Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

बंदरों के झुंड ने महिला पर बोला हमला, गिरकर हुई घायल


HALCHAL INDIA NEWS

पिलखुवा। दिनेश नगर कॉलोनी में बंदरों के झुंड ने एक महिला पर अचानक हमला कर दिया। इस घटना में महिला घायल हो गई, जिसके बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार दिनेश नगर की रहने वाली राखी सुबह किसी काम से घर से बाहर निकली थीं। तभी बंदरों का एक झुंड उनकी ओर दौड़ पड़ा और उन पर झपट पड़ा। बंदरों से बचने की कोशिश में वह गिर गईं, जिससे उन्हें चोट लग गई। बताया जा रहा है कि बंदरों ने उनकी बाजू पर काट भी लिया।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बंदरों को वहां से भगाया और घायल महिला को उपचार के लिए भिजवाया।

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि इलाके में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है और पहले भी कई बार इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने बताया कि घटना के बाद एओए से भी संपर्क किया गया, लेकिन संगठन के एक पदाधिकारी ने इस मामले में जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बंदरों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।