Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

भाभी से संबंध का आरोप, विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट


HALCHAL INDIA NEWS

हापुड़। 

थाना देहात क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पति के अपनी भाभी से संबंध हैं और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार उसकी शादी 7 दिसंबर 2020 को हापुड़ नगर क्षेत्र के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उससे अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे और पांच लाख रुपये व कार लाने का दबाव बनाया जाने लगा।

महिला का कहना है कि उसे शक हुआ कि उसके पति का अपनी ही भाभी के साथ संबंध है। एक दिन उसने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जब उसने इस बात का विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसका नंदोई भी उसके साथ कई बार अशोभनीय व्यवहार करता रहा है। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।