Ticker

6/recent/ticker-posts

Header logo

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पुलिस ने वापस दिलाए 11,601 रुपये


HALCHAL INDIA NEWS

सिंभावली। साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंभावली थाना की साइबर क्राइम टीम ने तत्परता दिखाते हुए एक युवक के साथ हुई ऑनलाइन ठगी की रकम वापस दिलाई है। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।

गांव वैठ निवासी नौशद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके फोनपे खाते पर किसी अज्ञात व्यक्ति की ओर से पेमेंट रिक्वेस्ट भेजी गई थी। गलती से रिक्वेस्ट स्वीकार करने पर उसके खाते से 11,601 रुपये कट गए।

पैसे कटने का पता चलते ही नौशद ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। सूचना मिलते ही साइबर क्राइम टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बैंक और भुगतान प्लेटफॉर्म से समन्वय स्थापित किया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते ठगी गई पूरी रकम 11,601 रुपये वापस पीड़ित के खाते में जमा करा दी गई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस का धन्यवाद जताया।